बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की महत्वपूर्ण बातें |
|
ब्याज दर | प्रति वर्ष 11.49% से शुरू |
लोन राशि | ₹ 37 लाख |
योग्य आवेदक |
|
योग्य आयु | आवेदन के समय न्यूनतम उम्र 24 वर्ष और मैच्योरिटी पर 55 वर्ष तक |
लोन अवधि | 60 महीने तक |
पर्सनल लोन के प्रकार |
|
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) विभिन्न प्रकार के खर्चों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन / व्यक्तिगत ऋण प्रदान करता है जो आर्थिक इमरजेंसी या छुट्टी या घर कि मरम्मत के लिए लिया जा सकता है। इस लोन का उपयोग किसी भी काम के लिए किया जा सकता है और उसके चुकाने की अवधि 5 वर्ष तक होती है। बजाज फिनसर्व 37 लाख रु. तक का पर्सनल लोन (Personal Loan) देता है। आप पैसाबाज़ार पर पर्सनल लोन अप्लाई कर सकते हैं।
इस लेख में हम नीचे बताएंगें कि आप आप बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें और बजाज फाइनेंस पर्सनल लोन कस्टमर केयर नंबर और आदि।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की विशेषताएँ
- लोन राशि: बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) से आप अधिकतम 25 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं
- तुरंत मंज़ूरी: यदि आप योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपका पर्सनल लोन (Personal Loan) तुरन्त ऑनलाइन स्वीकार हो जाता है
- आसान भुगतान अवधि: बजाज फिनसर्व में, आप अपना पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण 12 से 60 महीने तक की अवधि में चुका सकते हैं। आप अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार अपनी अवधि चुन सकते हैं
- पूर्व–स्वीकृत प्रस्ताव: यदि आप बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के मौजूदा ग्राहक हैं, तो आप ये जान सकते हैं कि बजाज फिनसर्व ने पहले ही आपके लिए किसी लोन ऑफर को मंज़ूरी दी हुई है या नहीं, इसके लिए आप अपनी सम्पर्क जानकारी और OTP साझा कर सकते हैं जिससे आपको सभी जानकारी मिल जाएगी
- कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं: यदि आप बजाज फिनसर्व से पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते हैं, तो आपको सभी शुल्कों के बारे में पूरी तरह से सूचित कर दिया जाता है और लोन देने के बाद कोई अन्य शुल्क नहीं लगाया जाता है
- बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड ऑफर: यदि आपने पहले से ही बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) से पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण ले रखा है, तो आपके पास बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न प्रस्तावों का लाभ उठाने का विकल्प है
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन : ब्याज दरें 2021
पर्सनल लोन का प्रकार | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) |
पर्सनल लोन | 11.49% से शुरु |
फ्लेक्सी लोन | 11.49% से शुरु |
शादी के लिए पर्सनल लोन | 11.49% से शुरु |
यात्रा के लिए पर्सनल लोन | 11.49% से शुरु |
मेडिकल इमरजेंसी के लिए पर्सनल लोन | 11.49% से शुरु |
डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन | 14% से 16% |
चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए पर्सनल लोन | 14% से 15% |
स्वयं के लिए पर्सनल लोन | 18% से शुरू |
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए योग्यता आपके द्वारा चुने गए लोन के प्रकार के आधार पर थोड़ी भिन्न होती है। हालांकि बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के इन असुरक्षित लोन के लिए कुछ सामान्य योग्यता शर्तें निम्नानुसार हैं:
- आपको भारत का निवासी होना चाहिए
- आपकी उम्र कम से कम 23 साल होनी चाहिए
- आपकी अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए
- आवेदक को योग्य शहरों में से किसी एक में निवास करना चाहिए
A.) नौकरीपेशा आवेदकों के लिए पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण
- आवेदक को एक MNC (बहुराष्ट्रीय निगम), निजी या सार्वजनिक कंपनी में नौकरीपेशा पेशेवर होना चाहिए।
- प्रति माह न्यूनतम वेतन निम्नलिखित होना चाहिए:
B) स्व-नियोजित के लिए पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण
- आपका व्यवसाय कम से कम 3 साल से चालू होना चाहिए
- आपके व्यवसाय का पिछले वर्ष में ITR फाइल किया जाना चाहिए
C) डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण*
आवेदक का प्रकार | डॉक्टर लोन योग्यता शर्तें |
सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर (MS / MD / DM) | कोई न्यूनतम योग्यता के बाद के अनुभव की आवश्यकता नहीं है |
ग्रेजुएट डॉक्टर (MBBS) | डिग्री लेने के बाद न्यूनतम 2 साल का अनुभव |
दंत चिकित्सक (BDS / MDS) | डिग्री लेने के बाद न्यूनतम 5 साल का अनुभव |
आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टर: BHMS / BAMS | डिग्री के बाद न्यूनतम 6 साल का अनुभव होना चाहिए, और एक घर या क्लिनिक का मालिक होना चाहिए |
होम्योपैथिक डॉक्टर: DHMS | डिग्री लेने के बाद न्यूनतम 15 साल का अनुभव, और उसके पास एक मकान या क्लिनिक होना चाहिए |
* जनवरी 2020 तक बजाज फिनसर्व द्वारा उपलब्ध कराया गया डेटा।
D) चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण
- एक COP (प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र) रखें जो न्यूनतम 4 वर्षों के लिए सक्रिय हो
- अपना एक घर / कार्यालय (उस स्थान पर जहां बजाज फाइनेंस लिमिटेड संचालित होता है)
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन (Personal Loan) के प्रकार
पर्सनल लोन का प्रकार | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) |
फ्लेक्सी लोन | 11.49% से शुरु |
शादी के लिए पर्सनल लोन | |
यात्रा के लिए पर्सनल लोन | |
मेडिकल इमरजेंसी के लिए पर्सनल लोन | |
डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन | 14% से शुरु |
चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए पर्सनल लोन | 14% से शुरु |
स्वयं के लिए पर्सनल लोन | 18% से शुरु |
1.फ्लेक्सी लोन: आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर, बजाज फिनसर्व आपको विभिन्न पूर्व-स्वीकृत पर्सनल लोन (Personal Loan) ऑफ़र प्रदान करता है। यदि आप बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) फ्लेक्सी लोन का विकल्प चुनते हैं, तो आप केवल उस राशि पर ब्याज का भुगतान करते हैं जो आप उपयोग करते हैं और स्वीकृत कुल राशि पर नहीं। इस प्रकार का पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण नौकरीपेशा व्यक्तियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों, व्यवसायियों और पेशेवरों को दिया जाता है।
2.शादी के लिए पर्सनल लोन: अपने सपने की शादी के लिए आप 25 लाख रु. तक का की शादी के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) ले सकते हैं। होटल, खानपान, गेस्ट हाउस, गहने, निमंत्रण कार्ड, आदि जैसे विभिन्न खर्चों से निपटने के लिए । इसके अलावा, आप आसानी से 24 से 60 महीने तक के आसान अवधि में लोन का भुगतान कर सकते हैं।
3.यात्रा के लिए पर्सनल लोन: यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं भी दुनिया की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आप बजाज फिनसर्व द्वारा यात्रा के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रकार के बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण की अधिकतम सीमा 25 लाख रु. है। यह लोन आपको तनाव मुक्त अवकाश प्रदान करने में मदद करता है क्योंकि इसका उपयोग टिकट बुकिंग, आवास, खर्च आदि जैसे विभिन्न खर्चों का प्रबंधन करने के लिए किया जा सकता है।
4.मेडिकल इमरजेंसी के लिए पर्सनल लोन: अपने या अपने प्रियजनों के लिए इमरजेंसी मेडिकल खर्चों को कवर करने के लिए, आप मेडिकल इमरजेंसी के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv)के इस पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण का उपयोग बिना किसी असुविधा के अस्पताल में भर्ती और अन्य मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए आसानी से किया जासकता है।बाद में,आप 24 से 60 महीने के आसान अवधि में आसान EMI में लोन चुका सकते हैं।
5.डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन: तुरंत प्रोसेसिंग और परेशानी मुक्त काग्रजी प्रक्रिया के साथ, डॉक्टर बजाज फिनसर्व से डॉक्टरों के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) का लाभ उठा सकता है। 37 लाख रु. तक की लोन राशि का लाभ उठा सकता है । यह लोन 24 घंटे में आपके अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है और विभिन्न व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण में 12 से 96 महीने तक की अवधि में लोन का भुगतान कर सकते है।
6.चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए पर्सनल लोन: लागू करने में आसान और कुछ दस्तावेजों को जमा करके तुरंत लाभ उठाने के लिए, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए पर्सनल लोन (Personal Loan) 35 लाख रु. तक अपने घर या कार्यालय से आराम से आवेदन किया जा सकता है। सी.ए की किसी भी व्यक्तिगत ज़रूरत को पूरा करने के लिए लोन राशि का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, लोन की राशि को 12 से 60 महीने की अवधि में आसानी से चुकाया जा सकता है।
7.स्व-रोज़गार व्यक्ति के लिए पर्सनल लोन: स्व-रोज़गार व्यक्ति बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन (Personal Loan) शादी,वर्किंग कैपिटल, नए उपकरण या मशीनरी की खरीद आदि जैसे विभिन्न व्यावसायिक और व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए 30 लाख रु. तक का पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण का विकल्प चुन सकते हैं।
पर्सनल लोन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
बजाज फिनसर्व के पर्सनल लोन (Personal Loan) आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:
- पैन कार्ड
- KYC दस्तावेज़ – आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, आदि।
- लेटेस्ट फोटो
1.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेज़
- फॉर्म 16 या नवीनतम सेलरी स्लिप
- पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
2.स्व-नियोजित व्यक्तियों, व्यापारियों और SME (लघु और मध्यम उद्यम) के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़
- व्यवसाय प्रमाण (व्यावसायिक अस्तित्व का प्रमाण पत्र)
- व्यावसायिक दस्तावेज़ (यदि वार्षिक कारोबार 1 करोड़ रुपए से अधिक है)
- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
- पिछले वर्ष के आयकर रिटर्न (ITR) की कॉपी
3.चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेज़
- अभ्यास का प्रमाणपत्र (COP)
- बैंक स्टेटमेंट
4.डॉक्टरों के लिए आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेज़
मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
पर्सनल लोन एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करें
यदि आपने बजाज फिनसर्व के साथ पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन किया है, तो आप आसानी से ऑनलाइन अपना एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं । जिसके लिए आपको आपका मोबाइल नंबर आवश्यक होता है। स्टेटस ट्रैक करने के लिए अपने मोबाइल पर भेजे गए OTP का उपयोग करें।
वैकल्पिक रूप से, आप अपने व्यक्तिगत खाते के एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने के लिए अपने ऑनलाइन खाते या आधिकारिक बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) मोबाइल ऐप पर भी लॉग-इन कर सकते हैं।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन: शुल्क और फीस
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 3.99% तक |
बाउंस चार्ज | ₹ 600 – 1200 (लागू टैक्स सहित ) |
दंड ब्याज | EMI का 2% प्रति माह + लागू टैक्स या ₹ 200 प्रति माह (टैक्स सहित), जो भी अधिक हो |
सिक्योरिटी फीस (केवल ऑनलाइन अप्रूवल के लिए) | ₹ 4499 |
आउटस्टेशन चेक संग्रह शुल्क | ₹ 65 + लागू टैक्स |
पार्ट पेमेंट फीस | राशि का 2% प्रीपेड (न्यूनतम 2 EMI) + टैक्स |
फोर क्लोज़र चार्ज | बकाया लोन राशि पर 4% |
Bajaj Finserv पोर्टल पर लॉग-इन कैसे करें?
- बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) होमपेज पर जाएं और दिखाए गए अनुसार मेरा खाता मेन्यू के तहत ग्राहक पोर्टल पर क्लिक करें:
- अपने ग्राहक आईडी, ईमेल आईडी या ग्राहक पोर्टल पर मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगइन करें। एक बार लॉग इन करने के बाद, आप प्रमुख काम कर सकते हैं जैसे कि अपने वर्तमान लोन स्टेटमेंट ट्रैक, नए लोन के लिए आवेदन , अपने लोन के लिए पात्रता की जांच करें आदि।
पर्सनल लोन स्टेटमेंट कैसे चेक करें
- अपने ग्राहक आईडी, ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर का उपयोग करके बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ग्राहक पोर्टल में लॉग इन करें
- ‘सेवाओं‘ का चयन करें
- लोन प्रकार के तहत स्टेटमेंट देखें‘ पर क्लिक करें
- ई-स्टेट्स हेडर पर जाएं
- अपना लोन ई-स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की EMI कैल्कुलेशन
लोन प्रकार @ ब्याज | अवधि | ||||
1 साल | 2 साल | 3 साल | चार वर्ष | 5 वर्ष | |
1 लाख @ 12.99% | ₹ 8931 | ₹ 4753 | ₹ 3368 | ₹ 2682 | ₹ 2,274 |
2 लाख @ 13.06% | ₹ 17,869 | ₹ 9514 | ₹ 6744 | ₹ 5371 | ₹ 4556 |
4 लाख @ 13.25% | ₹ 35,773 | ₹ 19,063 | ₹ 13,525 | ₹ 10,780 | ₹ 9152 |
6 लाख @ 13.75% | ₹ 53,801 | ₹ 28,736 | ₹ 20,433 | ₹ 16,320 | ₹ 13,883 |
अन्य बैंक व संस्थानों के साथ बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की तुलना
तुलना | बजाज फिनसर्व | ऐक्सिस बैंक | HDFC बैंक | सिटी बैंक | ICICI बैंक |
ब्याज दर | 12.99% से शुरू | 12% से 24% | 11.25% से 21.50% | 10.99% से शुरू | 11.50% से 19.25% |
अवधि | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने | 12 से 60 महीने |
लोन राशि | ₹ 25 लाख | ₹ 50,000 से ₹ 15 लाख | ₹ 40 लाख | ₹ 30 लाख | ₹ 20 लाख |
प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 3.99% तक | लोन राशि का 2% तक | लोन राशि राशि का 2.50% तक | लोन राशि का 3% तक | लोन राशि का 2.25% तक |
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) कस्टमर केयर
- फोन: आप बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) कस्टमर केयर पर 0869-801-0101 पर कॉल कर सकते हैं।
- ऑनलाइन सहायता: आप अपने मुद्दे के विवरण के साथ एक ऑनलाइन हेल्पडेस्क रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
- शाखा : आप अपने पर्सनल लोन (Personal Loan) के बारे में मदद लेने के लिए बजाज फिनसर्व की निकटतम शाखा पर जा सकते हैं।
- मिस्ड कॉल: आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 981-085-2222 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- SMS: बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए आप 91-92275-64444 पर SMS ‘HELP‘ भेज सकते हैं।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के महत्वपूर्ण बिन्दु
पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जाना आवश्यक है:
- सुनिश्चित करें कि आप लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करें। आमतौर पर 750 और इसके बाद के स्कोर को पर्सनल लोन (Personal Loan) आवेदन के लिए एक आदर्श क्रेडिट स्कोर माना जाता है
- आपके पर्सनल लोन से जुड़े शुल्क और फीस के साथ नियम और शर्तें पढ़ें
- पर्सनल लोन (Personal Loan) की तुलना कई विकल्पों जैसे लोन प्रिंसिपल, ब्याज दर, लोन भुगतान अवधि और अन्य के साथ अलग-अलग लोन संस्थानों से करें
- पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले हमेशा अपनी मासिक EMI की जांच करें और समझदारी से अवधि चुनें। यदि आपकी EMI बहुत अधिक है, तो यह आपके डिफ़ॉल्ट के जोखिम को बढ़ाता है जबकि बहुत कम EMI आपके कुल ब्याज भुगतान को बढ़ाता है
संबंधित सवाल
प्रश्न. पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए अधिकतम कितनी लोन राशि मिल सकती है?
उत्तर: आप 25 लाख रु. तक की अधिकतम लोन राशि का लाभ उठा सकते हैं, हालांकि, लोन राशि आवेदक की इनकम, CIBIL स्कोर और अन्य योग्यता शर्तों पर निर्भर करेगी।
प्रश्न.बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन (Personal Loan) की भुगतान अवधि कितनी है?
उत्तर: आवेदक की योग्यता और लोन स्वीकार शर्तों के आधार पर पर्सनल लोन (Personal Loan) अवधि के विकल्प 12 महीने से 60 महीने तक होते हैं।
प्रश्न. कोई व्यक्ति उस लोन स्टेटस/ स्तिथि की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकता है, जिसे ऑनलाइन आवेदन किया गया है?
उत्तर: आवेदक 1800-103-35 पर ग्राहक सेवा को कॉल कर सकता है। ईमेल और SMS द्वारा एक यूनीक रिफरेंस नं. दिया जाएगा।उचित जानकारी प्रदान करने पर, आपको अपने लोन स्टेटस के बारे में सूचित किया जाएगा।
प्रश्न. मैं पैसाबाज़ार.कॉम में पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण विकल्पों की तुलना कैसे करूं?
उत्तर:पैसाबाज़ार.कॉम आपके लिए पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण विकल्पों की तुलना करता है ताकि आप अनिवार्य जानकारी के साथ एक साधारण फॉर्म भर सकें।
प्रश्न.अगर मुझे वेलकम किट नहीं मिली है तो क्या होगा?
उत्तर: आप [email protected] पर लिख सकते हैं और किट आपके पते पर भेज दी जाएगी।
प्रश्न. मैं लोन का भुगतान किन किन विकल्पों से कर सकता हूँ?
उत्तर: आप ECS का उपयोग करके या पोस्ट-डेटेड चेक द्वारा EMI में लोन चुका सकते हैं।
प्रश्न.मेरे बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) पर्सनल लोन/ व्यक्तिगत ऋण को डिस्बर्स होने में कितना समय लगेगा?
उत्तर:आमतौर पर, पर्सनल लोन आवेदन स्वीकृत होने के 24 घंटों के भीतर बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर देता हैं।