बैंकों और एनबीएफसी ने प्रत्येक क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम आय निर्धारित की है और इसलिए आपको किसी भी कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले ये जांच लेना चाहिए कि उस कार्ड के लिए कितनी आय होनी चाहिए। यदि आपकी मासिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है, तो आप सुपर-प्रीमियम क्रेडिट कार्डों के लिए योग्य होंगे जो अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, एयर माईल, न्यूनतम फॉरेन करेंसी मार्क-अप शुल्क आदि जैसे लाभों के साथ आते हैं। आपकी आय के मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ क्रेडिट कार्डों में आपकी मदद करने के लिए, यहां कुछ बेस्ट सुपर-प्रीमियम क्रेडिट कार्डों (Best Super Premium Credit Cards) की लिस्ट दी गई है जिनके लिए न्यूनतम आय 1 लाख रुपये प्रति माह होनी है।
₹ 1 लाख प्रतिमाह से अधिक आय के लिए बेस्ट सुपर-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड
भारत के टॉप बैंकों के सुपर-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड की लिस्ट निम्नलिखित है
क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | न्यूनतम आय (प्रति माह) | किसके ल्लिये सबसे उपयोगी |
HDFC बैंक डाइनर्स क्लब ब्लैक क्रेडिट कार्ड | ₹ 10,000 | ₹ 1,75,000 | चौतरफा लाभ |
HDFC बैंक इनफिनिया क्रेडिट कार्ड | ₹ 10,000 | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है | ट्रैवल और शॉपिंग |
एक्सिस बैंक रिजर्व क्रेडिट कार्ड | ₹ 50,000 | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है | होटल लाभ |
यस फर्स्ट प्रेफर्ड क्रेडिट कार्ड | ₹ 9,999 | ₹ 4 लाख | रिवॉर्ड और ट्रैवल |
एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड | ₹ 10,000 | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है | ट्रैवल और भोजन |
आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड | ₹ 12,000 | ₹3 लाख | जीवन शैली विशेषाधिकार |
इंडसइंड बैंक पिनेकल क्रेडिट कार्ड | ₹ 12,999 | ₹ 1,50,000 | ऑनलाइन शॉपिंग |
यस प्राइवेट प्राइम क्रेडिट कार्ड | 10,000 | सोर्सिंग के समय तय किया जाता है | जीवन शैली और रिवॉर्ड |
* कुछ कार्डों के लिए न्यूनतम आय कितनी होनी चाहिए यह सोर्सिंग के समय बताया जाता है। साथ ही बैंक आवश्यकता पड़ने पर शर्तें बदल सकते हैं।